Go to the top

पशुओं में कालाजार

UK Atheya / Cattle, Cattle Disease /

इस बीमारी से हाथ व पैर की अंगुलियां सिरे से काली हो जाती हैं। यह परजीवी से फैलने वाली बीमारी है जो कि सैंड फ्लाई से होती है। इसका परजीवी पशुओं में रहता है और जब मक्खी सैंड फ्लाई पशुओं को काटकर मनुष्यों को काटती है, तो यह बीमारी मनुष्यों में भी फैल जाती है।

इस बीमारी से जिगर तथा तिल्ली में सूजन आ जाती है, तथा यह हड्डियों पर भी अपना असर डालती है। इसमें बुखार होता है, वजन घट जाता है, तथा खून की कमी हो जाती है। इसके बचाव के लिए जो उपाय मच्छरों से बचने के लिए किये जाते हैं, वहीं उपाय इसमें भी किये जाते हैं। यह बीमारी ‘एथीमोनिल्स’ दवाइयों के ईलाज से ठीक होती है। यह परजीवी सैल के अन्दर रहता है। इसलिए इसको नष्ट करना मुश्किल होता है। यह बीमारी गाय-भैंस से मनुष्य में फैलती है, जिसको फैलाने वाली मक्खी को सैंड फ्लाई कहते हैं।