Go to the top

आंगन में पाली जाने वाली मुर्गियों का आवास

UK Atheya / Poultry, Poultry Housing /

मुर्गियां साग-सब्जी एवं बोए गए फसल को खा जाती है ये गंदगी एवं बदबूं करती है इसलिए इनको बन्द करके रखना आवश्यक है। 15 मुर्गियों के रखने के आवास का चित्रण नीचे दिया जा रहा है।

इसमें 10 x 5 फीट में आसानी से इनका आवास बना सकते है जो कि हवादार हो और इसमें कहीं बिल्ली, कुत्ता या शियार न घुस सके। इसका चित्रण नीचे दिखाया गया है। मुर्गीघर का फर्स पक्का होना आवश्यक है एवं फर्स में 1 फीट तक भूसा, अनाज का छिलका या लकडी का बुरादा डाला जा सकता है। जो कि 1 वर्ष बाद खाद के रुप में उपयोग किया जा सकता है। पहाड में 2 से 3 हजार फीट की ऊंचाई तक पूरब-पश्चिम की दिशा में बनाना चाहिए। और 4 से 5 हजार फीट की ऊंचाई पर उत्तर-दक्षिण की दिशा में बनाना चाहिए। इसकी साइड की दीवार की ऊंचाई 7 फीट एवं मध्य की ऊंचाई 9 फीट होनी चाहिए। यदि आप पहाड में इसकों पत्थर की स्लैप से बना सकते है तो यह अधिक अच्छा है।

प्रत्येक मुर्गी को 1.7 x 1.7 फीट के स्थान की आवश्यकता होती है। और अंडे देने के लिए 1 x 1 फीट का घोसले की आवश्यकता होती है।